कार व बाइक रैली से बाबा साहब के सिद्धांतों का दिया संदेश
काकोरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से दो दिन पहले पारख महासंघ के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर तथा विधायक जय देवी कौशल के नेतृत्व में कार व बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ दुबग्गा स्थित जाॅगर्स पार्क से हुआ। रैली काकोरी ब्लॉक के झाखरबाग में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में समानता, न्याय और बाबा साहब के सिद्धांतों का संदेश दिया गया। इस दौरान कौशल किशोर ने कहा कि बाबा साहब ने हमें सिखाया कि समानता सिर्फ शब्द नहीं, जीवन का आधार है। रैली में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर (आशु) ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव प्रतिनिधि शिशिर यादव, मंडल अध्यक्ष विपिन गोपी राजपूत रहीं। प्रधान सर्वेश रावत समेत पारख महासंघ के दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार व बाइक रैली से बाबा साहब के सिद्धांतों का दिया संदेश
कार व बाइक रैली से बाबा साहब के सिद्धांतों का दिया संदेश