फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तांबे का चलन और उसकी सभ्यता वर्षों पुरानी, युद्ध में होता था प्रयोग

Tue, 26 Nov 2024 07:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
व्याख्यान देते बीएचयू के पूर्व निदेशक डॉ. डीपी शर्मा
विज्ञापन
लखनऊ। डालीबाग स्थित राज्य संग्रहालय में मंगलवार को तांबे के हथियार की संस्कृति पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। भारत कला भवन, बीएचयू के पूर्व निदेशक डॉ. डीपी शर्मा ने कहा कि तांबे का चलन और उसकी सभ्यता वर्षों पुरानी है। ताम्र अस्त्र का प्रयोग प्राचीन काल के युद्ध में भी हुआ। इन अस्त्रों का प्रयोग महाभारत युद्ध में भी किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पाए गए ताम्र अस्त्रों के आकार उनकी ऐतिहासिकता व अन्य धातुओं के मिश्रित अनुपात पर चर्चा की। पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ताम्र की नई खोजों के बारे में भी बताया। राज्य संग्रहालय की निदेशक सृष्टि धवन ने ताम्र अस्त्र के भंडार व संग्रह के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें