लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड स्थित आईसीएआई भवन में रविवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई। लखनऊ शाखा ऑफ आईसीएआई के अध्यक्ष सीए अनुराग पांडेय ने कहा कि केंद्रीय बजट दूरदर्शी और विकासपरक बजट है। भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में हर क्षेत्र को विकास की रफ्तार दी गई है। सबका साथ और सबका विकास को ध्यान में रखते हुए उत्पादन, तकनीक, पर्यटन, खनिज, ब्याज और आयकर में छूट देकर हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया गया है। बजट में स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दिया गया है। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य अंशुल अग्रवाल के अलावा लखनऊ और आसपास के शहरों के कई सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया।
बजट देखते आईसीएआई के सदस्य।
बजट देखते आईसीएआई के सदस्य।
बजट देखते आईसीएआई के सदस्य।