फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घने कोहरे पर भारी पड़ी धूप की तेजी, पारे में 5.4 डिग्री का उछाल

विज्ञापन
रविवार की सुबह गोमतीनगर में छाया कोहरा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में फरवरी की शुरुआत गर्म मौसम के साथ हुई। रविवार को लखनऊ 24.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। खास ये था कि सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप ठंड पर भारी पड़ती गई। इसके असर से दिन के तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। लखनऊ में सोमवार और मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण दो और तीन फरवरी को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत हो चुकी है, जिसका असर अब राजधानी पहुंचेगा। इसके असर से अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं, चार फरवरी के बाद बारिश थमने पर तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी।



रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रविवार की सुबह गोमतीनगर में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद

रविवार की सुबह गोमतीनगर में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद

रविवार की सुबह गोमतीनगर में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद

रविवार की सुबह गोमतीनगर में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें