फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरों के पास नहीं थे मोबाइल फोन, लोकेशन मिलना कठिन

Sun, 04 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। 20 दिसंबर को मिर्जागंज स्थित फजल ज्वेलर्स का शटर काटकर लगभग एक करोड़ के जेवरात की हुई चोरी के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक सबसे बड़ी चुनौती यह है कि चोरों के पास मोबाइल फोन नहीं थे। मौके पर कोई भी नंबर सक्रिय नहीं मिला, जिस कारण चोरों की लोकेशन पता करने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी और हरदोई सहित कई जिलों में सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का दावा किया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।





डेढ़ वर्ष पहले रहीमाबाद में हुई थी ऐसी ही चोरी



7 मार्च 2024 की रात रहीमाबाद थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित वहाज ज्वेलर्स को भी चोरों ने निशाना बनाया था। इसमें 11 लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। इसमें भी चोर डीवीआर निकाल ले गए थे। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी चोर पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें