फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टैंकर पलटा, सड़क पर फैला डीजल, लगा जाम

Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना इलाके में मंगलवार देर शाम लखनऊ डिपो से 12 हजार लीटर डीजल पिसावां ले जा रहा टैंकर सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इससे टैंकर में मौजूद 90 फीसदी तक डीजल बह कर सड़क पर आ जाने से पूरे रूट पर घंटों आवागमन बाधित रहा। गनीमत है कि इसकी चपेट में आकर कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ। इससे पूरे रूट पर आवागमन बाधित हो जाने से दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को चार घंटे तक जाम में फंस कर परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन

घटना की सूचना राहगीरों ने पिसावां के पेट्रोल पंप संचालक महेश गुप्ता व पुलिस को दी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संदना पुलिस ने दो हाइड्रा क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कर रास्ते से हटाया। इसके बाद जाकर इस रूट पर बाधित यातायात फिर से शुरू हो सका। थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि वाहन को पेट्रोल पंप मालिक के सुपुर्द कर दिया गया है। राहत की बात यह रही की इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई।
पिसावां के पेट्रोल पंप संचालक मिंटू ने बताया कि लखनऊ के इंडियन ऑयल डिपो से टैंकर वाहन संख्या यूपी 27 टी 5383 मंगलवार शाम को पंप पर डीजल लेकर आ रहा था। टैंकर में 12 हजार लीटर डीजल मौजूद था। भरौना रालामऊ के पास टैंकर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। हादसे में ड्राइवर बाल बाल बच गया। बताया कि टैंकर सड़क किनारे खड्ड में पलटा। इससे टैंकर में भरा करीब 90 फीसदी डीजल टैंकर से बाहर बह गया। सूचना के बावजूद दमकल की तीन घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


घंटों बाधित रहा यातायात
टैंकर पलटने के बाद करीब चार घंटे तक इस रूट पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ लगे जाम में कई रोडवेज बसें, एंबुलेंस, अन्य चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन व राहगीर फंस गए। सड़क पर फैले डीजल के कारण कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने किसी तरह निकलने का प्रयास किया तो वाहन फिसलने के कारण उन्हें ठहरना पड़ा। पुलिस ने टैंकर को सीधा करवाने के बाद रास्ते पर मिट्टी व बालू डलवा कर यातायात को पुन: बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें