फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूप ने झुलसाया, तापमान ने छुड़ाया पसीना

विज्ञापन
तेज धूप ने किया परेशान।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लगातार बढ़ते तापमान के बीच शनिवार को गर्म हवा के थपेड़े परेशान करते रहे। तेज धूप शरीर झुलसाती रही। दोपहर में सड़कों पर सामान्य दिनों के मुकाबले आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। 28 से तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लू की स्थितियों में सुधार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 तक लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार और सोमवार को भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।





धीरे-धीरे बढ़ रहा राजधानी में पारे का ग्राफ

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

25 अप्रैल 42.9 25

24 अप्रैल 42.5 22.6

23 अप्रैल 42.2 25.3

22 अप्रैल 41.1 24.5

21 अप्रैल 40.2 23.6

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

तेज धूप ने किया परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें