फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राचार्य-शिक्षकों के समझाने पर छात्रों ने प्रदर्शन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजी छात्र मंगलवार को दूसरे दिन प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। प्राचार्य व शिक्षकों ने समझाकर उन्हें वापस भेजा। आश्वासन दिया कि बकाया स्टाइपेंड का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। छात्रों ने कहा, दो-तीन दिन में स्टाइपेंड नहीं आया तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन




कॉलेज के पीजी छात्रों को छह साल से स्टाइपेंड या वेतन नहीं मिला है। छात्र मुख्यमंत्री आईजीआरएस पोर्टल, आयुष महानिदेशक, निदेशक समेत अन्य अफसरों से शिकायत दर्ज करा रहे हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है विभाग ने शासन को भी गलत जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. विजय पुष्कर ने बताया कि मामला शासन और निदेशालय स्तर पर है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि छात्रों को जल्द भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें