फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवा कलाकारों के स्वर से सजा मंच

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे चरण प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे चरण में बुधवार को ख्याल, तराना, ध्रुपद, धमार, ठुमरी दादरा की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें युवा कलाकारों ने संगीत की साधना और सुरों के जादू से मोह लिया। विभिन्न जिलों की प्रतिभाओं ने हुनर दिखाना शुरू किया तो मंच मधुर धुन से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ लखनऊ के रोहित शर्मा ने ख्याल तराना में कैसे के धरु धीर... गीत से किया। वाराणसी के मोहित परौहा ने राग यमन में सुमिरन तोरा तू करीम तू रहीम, गोरखपुर के शिखर मिश्र ने राग पूर्वी में पिया नवेलरा पाया गीत पेश किया तो प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पिया घर नाही..., अब मोरी बात मान ले..., सची कहो तुम श्याम..., कैसे सुख सोवे जैसे गीतों से प्रतियोगिता की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

ठुमरी दादरा वर्ग और ध्रुपद धमार में कलाकारों ने मंच को स्वरों से सजाया। निर्णायक मंडल में खंडवा के रोमिल जैन, ग्रेटर नोएडा की नबनिता चौधरी और दिल्ली के पंडित राधा गोविंद दास थे। रेनू श्रीवास्तव और डॉ. पवन तिवारी के संयोजन में प्रतियोगिता का संचालन सुनील शुक्ला ने किया।
विज्ञापन




इन कलाकारों ने छुआ निर्णायकों का हृदय
ख्याल तराना : डालिया मुखर्जी प्रथम (वाराणसी), सत्यम मिश्रा द्वितीय (गोरखपुर) और मोहित परौहा तृतीय (वाराणसी)।

ठुमरी दादरा : वैदेही निमगांवकर प्रथम (वाराणसी), आलिया खान द्वितीय (मेरठ) और सत्यम मिश्रा तृतीय (गोरखपुर)।

ध्रुपद धमार : खुशाल द्विवेदी प्रथम (कानपुर), कुश कुमार धीमान द्वितीय (सहारनपुर) और योगेश शर्मा तृतीय (हाथरस)।

संगीत नाटक अकादमी में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे चरण प्रस्तुति देते कलाकार

संगीत नाटक अकादमी में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे चरण प्रस्तुति देते कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें