फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया कान्हा उपवन का निरीक्षण

विज्ञापन
गायों को गुड़ ​खिलाते गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने बुधवार को अमौसी इलाके के नादरगंज स्थित नगर निगम के कान्हा उपवन (गोशाला) का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां संचालन बेहतर मिला। उन्होंने कहा कि दूसरी गोशाला वालों का यहां आकर सीखना चाहिए कि किस तरह से बेहतर संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कान्हा उपवन में चारा-पानी, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति को प्रमुखता से देखा। हरा चारा, भूसा, चूनी-चोकर की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, ठोस अपशिष्ट निस्तारण प्रक्रिया का जायजा लिया। सीसीटीवी निगरानी, शेड की स्थिति, बीमार गोवंशों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था, ईयर टैगिंग, टीकाकरण और ठंड से बचाव की तैयारियां भी परखीं। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
कान्हा उपवन में करीब 10 हजार गोवंश हैं। इस मौके पर नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार, गो सेवा आयोग के सचिव डाॅ. प्रतीक सचान और सदस्य मुकेश सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने गायों को गुड़ भी खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें