फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या हाईवे जाने वाले मार्ग होंगे चमाचम

Tue, 09 Jan 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर न सिर्फ आवागमन व्यवस्था बेहतर बनाने का कार्य हो रहा है, बल्कि मार्गों को भी साफ-सुथरा बनाने की कोशिश की जा रही है। रायबरेली-अयोध्या हाईवे जाने वाला हर मार्ग चमाचम किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से सोमवार से रोड स्वीपिंग मशीन से मार्गों की साफ-सफाई करा दी गई। सफाई कर्मियों की भी डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रतापुर चौराहा से रायबरेली-अयोध्या हाईवे निकला है। शहर क्षेत्र के जितने भी मार्ग रायबरेली-अयोध्या हाईवे की ओर जाते हैं, उन मार्गों की पालिका ने साफ सुथरा कराने का निर्णय लिया है।
अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस से मिल एरिया थाने तक, बस स्टेशन से कहारों का अड्डा होते हुए रतापुर चौराहा, त्रिपुला चौराहा से रतापुर तक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को रोड स्वीपिंग मशीन से साफ कराया जा रहा है, ताकि मार्गों पर धूल न रहने पाए। इन मार्गों को साफ सुथरा करने के लिए 200 सफाई कर्मियों की डयूटी भी लगाई गई है, जो हर दिन साफ-सफाई का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

मार्गों पर लगाई जा रही होर्डिंगें
अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौराहों से लेकर रायबरेली-अयोध्या हाईवे तक होर्डिंग लगवाने का कार्य कराया जा रहा है। पालिका की ओर से रायबरेली से अयोध्या कितनी दूर है.. इसकी होर्डिंग लगवा रहे है। इसके अलावा हिंदू संगठनों की ओर से भी शहर के विभिन्न चौराहों पर भगवान श्रीराम की होर्डिंगें लगवाई जा रही हैं। इनमें राम काजु किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम.. रामचरितमानस की चौपाई लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें