फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से की थी लूट

Sun, 30 Mar 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से की थी लूट
विज्ञापन
लखनऊ। बुलियन कारोबारी पंकज अग्रवाल के मुनीम अमित सैनी से लूट करने वाले बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। अब तक पुलिस को बाइक सवार लुटेरों की 40 फुटेज मिली हैं, पर पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

अब पुलिस सर्विलांस की मदद से घटना के खुलासे में जुटी है। घटनास्थल के पास सक्रिय मोबाइल नंबरों की सूची हासिल कर ली है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा घटना के बाद मौके पर मौजूद तीन लोगों ने मुनीम से सवाल किया था कि क्या हुआ, पर मुनीम ने कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसे में पुलिस मुनीम की भूमिका को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है।

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज निवासी मुनीम अमित का पूरा रूट चेक किया जा रहा है। एक टीम इस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसकी भी आशंका है कि शायद लुटेरे पहले से पीछा कर रहे हों।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना

विकासनगर के सेक्टर-4 इलाके में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशों ने एसटीएफ कर्मी बनकर अमित सैनी से 6.8 लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। मुनीम यह रकम बिल्डर किंकर गुप्ता के घर से लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें