फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्युत चोरी के मामले में कोर्ट को भेजी गलत रिपोर्ट, एसीपी को जांच के आदेश

Sun, 30 Mar 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विद्युत चोरी के मामले में कोर्ट को भेजी गलत रिपोर्ट, एसीपी को जांच के आदेश
विज्ञापन
लखनऊ। विद्युत चोरी के एक मामले में विभूतिखंड पुलिस ने गलत रिपोर्ट भेजकर कोर्ट को गुमराह किया। इस पर एसीजेएम पीयूष त्रिपाठी ने एसीपी विभूतिखंड को आदेश दिया है कि वह इस मामले की जांच अपने स्तर से करें। पता करें कि किन परिस्थितियों में और क्यों गलत रिपोर्ट दी है। साथ ही निर्देश दिया कि पांच अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करें।
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार वर्ष 2018 में विभूतिखंड थाने में दर्ज विद्युत चोरी, मारपीट, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य मामले में कोर्ट ने मामले की विवेचना की प्रगति रिपोर्ट तलब की थी। इस पर विभूतिखंड पुलिस ने 19 नवंबर 2024 को रिपोर्ट भेजकर बताया कि पुलिस ने दो जनवरी 2019 को ही विवेचना समाप्त कर दी थी। पुलिस की ओर से चार्जशीट लगाकर कोर्ट भेजे जाने की रिपोर्ट भी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि वर्तमान में उस मुकदमे के संबंध में थाने पर कोई कार्रवाई नहीं बची है। पुलिस की इस रिपोर्ट पर कोर्ट ने अपने कार्यालय में चार्जशीट की तलाश कराई, जो नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें