फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सुंदर आकार ले रहा है श्रीराम जन्मभूमि का परकोटा, पिंक पत्थरों का सुंदर नक्काशी कर किया गया प्रयोग

Mon, 16 Jun 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के राम मंदिर का संपूर्ण परिसर नवंबर दिसंबर तक सभी भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। अभी परकोटे का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
नवंबर-दिसंबर तक सभी भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा रामजन्मभूमि परिसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम दरबार और अन्य देवी देवताओं के नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के परकोटे के निर्माण को गति देने में जुटा हुआ है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ ही कार्यदायी संस्था लगातार इस ओर ध्यान दे रही है कि नवंबर- दिसंबर तक संपूर्ण जन्मभूमि परिसर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चारों ओर परकोटा (प्राचीर) का नवीनतम दृश्य काफी मनमोहक है। इसकी चौड़ाई 14 फीट है। यह परकोटा आयताकार है। इसकी लंबाई 732 मीटर होगी। मंदिर में उपयोग किए गए पिंक सैंड स्टोन की ही तरह परकोटे सहित अन्य मंदिरों में भी इसी रंग के पत्थरों पर सुंदर नक्काशी कर लगाया गया है।

सुंदर कलाकृतियों से परिपूर्ण भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे इस चौदह फीट के परकोटे में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं के भी दर्शन होंगे, जो वर्तमान और आने वाली पीढियों के लिए सुखद संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें