फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्यों का पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि : डॉ. राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी। स्रोत ः आयोज
विज्ञापन
लखनऊ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सम्मान अभियान 2026 के तहत सरोजनीनगर में गोष्ठी हुई। इसका आयोजन विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति के स्वाभिमान और सम्मान की सशक्त अभिव्यक्ति बना। विधायक ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल न्याय, समानता और अधिकारों की चेतना का प्रतीक है। अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. आंबेडकर का जीवन शिक्षा, संघर्ष और संकल्प से सामाजिक परिवर्तन का मार्ग दिखाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अन्याय के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया। सरोजनीनगर परिवार बाबा साहब के सपनों को साकार करने में जुटा है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बाबा साहब के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया। सपा सरकार ने दलित महापुरुषों के नाम पर जिलों के नाम बदले। कांग्रेस ने बाबा साहब के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले को पद्म भूषण से सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार को बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाला बताया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी और अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने विचार रखे। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समानता के विचारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यकर्ताओं को डॉ. आंबेडकर की आत्मकथा और ''जात-पात का विनाश'' पुस्तक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें