इलाके की हुई सफाई और मौके पर पहुंची सपा प्रवक्ता।
गुडंबा। सीतापुर रोड स्थित पुरनिया की एलकेएस कॉलोनी में दो महीनों से जलभराव और गंदे पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही जिम्मेदारों की नींद टूट गई। मंगलवार को नगर निगम की टीम इलाके में पहुंची और सफाई शुरू कराई। इस पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
वहीं, सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला भी क्षेत्र में पहुंचीं और चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ नगर निगम और मेयर कार्यालय का घेराव करेंगी।
इलाके की हुई सफाई और मौके पर पहुंची सपा प्रवक्ता।
इलाके की हुई सफाई और मौके पर पहुंची सपा प्रवक्ता।
इलाके की हुई सफाई और मौके पर पहुंची सपा प्रवक्ता।