फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : विद्यार्थियों ने किया प्रॉक्टर का घेराव

विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया प्रॉक्टर का घेराव
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के नवीन परिसर में स्थित आंबेडकर महिला छात्रावास की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप की डीपी पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगाने को लेकर हुए विवाद का मामला विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय तक पहुंच गया। बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) ने मंगलवार को प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि घटना 26 मार्च की है। हॉस्टल में रहने वाली एक दलित छात्रा ने जब छात्रावास के व्हाट्सएप ग्रुप पर डॉ. आंबेडकर की फोटो लगाई तो कई छात्राओं ने इस पर टिप्पणी की। आरोप है कि छात्रा के साथ अभद्रता की गई। घटना की शिकायत पर विवि ने कमेटी बनाई थी। बापसा के सदस्यों ने मंगलवार को प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचकर मामले में दोषी छात्राओं पर कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी की। काफी देर तक प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी को रोके रखा। हालांकि प्रॉक्टर के समझाने पर और कार्रवाई का आश्वासन देने पर छात्र लौट गए। इस दौरान बापसा अध्यक्ष मानव रावत, नेहा कामले, अंकित जाटव, अमितेश पाल, अभिषेक, विशाल, आर्यन, सुमित, सौरभ, रवि, ऋषभ और लक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें