फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में खुलने वाली पॉली क्लीनिक के लिए जगह तय हुई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में पॉली क्लीनिक खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह और भवन का चयन कर लिया है। इन क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। सीएमओ का कहना है कि जनवरी तक सभी पॉली क्लीनिक शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इन केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टर ही तैनात हैं। विशेषज्ञ न होने से कई मरीज यहां जाने से कतराते हैं। ऐसे में एनएचएम शहर में 14 पॉली क्लीनिक खोलने जा रहा है। हर क्लीनिक पर दो-दो विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। इनमें ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, कैंसर विशेषज्ञ समेत अन्य विधा के विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे।
इन डॉक्टरों को हर दिन का पांच हजार रुपये के हिसाब से भुगतान होगा। एक क्लीनिक के लिए एनएचएम ने करीब 10 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर लिया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि इन क्लीनिक पर निजी डॉक्टर भी सेवाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन

यहां खुलेंगी पॉली क्लीनिक
जानकीपुरम, आईआईएम रोड, बरावनकलां, न्यू हैदरगंज, छितवापुर, गढ़ी कनौरा, नाका, जियामऊ, खरगापुर, भरवारा, सज्जादबाग जरहरा, वृंदावन, छितवापुर औरंगाबाद, नादरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें