फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बार-बार बुलाना गुजरा नागवार, नर्स ने लगा दिया गलत वीगो

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीज को वीगो लगाने के लिए बार-बार बुलाना नर्स को नागवार गुजर गया। नर्स का पारा इतना चढ़ा कि उसने गुस्से में गलत वीगो लगा दिया। तीमारदार उससे मरीज का हाथ सूजने की बात बताते रहे, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हाथ काटने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

केजीमयू के हड्डी रोग विभाग में लखनऊ निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला केसरी करीब एक महीने से भर्ती हैं। घटना पिछले सप्ताह की है। मरीज के घरवालों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से वीगो लगाने के लिए कहा। कई बार कहने के बाद भी जब नर्स ने वीगो नहीं लगाया तो तीमारदार उसके केबिन के सामने ही बैठ गए। इसके बाद गुस्से में नर्स ने वीगो लगा दिया। वीगो लगाने के बाद महिला के हाथ में सूजन आ गई। तीमारदार ने नर्स से हाथ ने सूजन आने की बात बताई, लेकिन वह दोबारा नहीं आईं। इसकी वजह से हाथ काला पड़ गया। ड्यूटी बदलने पर दूसरी नर्स ने बताया कि वीगो गलत लग गई थी, इसी वजह से सूजन आ गई है। आशंका है कि गलत वीगो की वजह से महिला का हाथ काटना पड़ सकता है। मामले की शिकायत मिलने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने जांच समिति बना दी है।
Iगलत वीगो लगने से अगर हाथ काला पड़ जाए तो उसे काटना भी पड़ सकता है। इस मामले की शिकायत मिली है। शिकायत के बाद जांच समिति बनाई गई है। जांच में दोषी मिलने पर आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें