फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर कैजुअल्टी में दोगुनी हो जाएगी बेड संख्या

विज्ञापन
निरीक्षण करतीं कुलपति।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर कैजुअल्टी में जल्द ही बेड की संख्या 22 से बढ़ाकर 44 कर दी जाएगी। इसके लिए नए सिरे से निर्माण कार्य किया गया है। यहां सभी प्राथमिक सुविधाओं के साथ ही इलाज की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में इस समय करीब 450 बेड हैं। ये बेड हड्डी, न्यूरोलाॅजी, न्यूरोसर्जरी, ट्राॅमा सर्जरी, मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन, रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे विभागों के हैं। इन पर शिफ्ट करने से पहले मरीज को कैजुअल्टी में प्राथमिक इलाज दिया जाता है। स्थिर होने पर उन्हें संबंधित विभाग में शिफ्ट किया जाता है। रोजाना यहां करीब दो सौ मरीज आते हैं। इसे देखते हुए कैजुअल्टी बेड की संख्या बढ़ाई गई है। पंजीकरण समेत कई काउंटर बाहर किए गए हैं, इससे अंदर भीड़ की स्थिति नहीं नजर आएगी। प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जल्द ही इसे शुरू करने का निर्देश दिया है।

बनेगा नया डायग्नोसिस ब्लाॅक
ट्रॉमा सेंटर में नया डायग्नोसिस ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बाद सभी जांच एक ही स्थान पर हो सकेंगी। इसके लिए मरीजों को इधर-उधर दाैड़ना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें