फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामसागर मिश्रा अस्पताल में साल भर बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन चालू करते चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। करीब साल भर से विशेषज्ञ न होने से जांच बंद पड़ी थी। मरीजों को निजी केंद्र पर जाना पड़ रहा था। मरीजों की समस्या को देखते हुए शासन ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। सीएमएस का कहना है कि गर्भवती व सामान्य मरीजों की जांच अब अस्पताल में ही संभव होगी।
विज्ञापन


चिकित्सालय की ओपीडी में हर दिन करीब 800 मरीज आते हैं। 156 बेड पर मरीजों की भर्ती भी हो रही है। ओपीडी में डॉक्टर हर दिन करीब 70-80 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच लिखते थे, मगर रेडियोलॉजिस्ट न होने से जांच बंद पड़ी थी। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कामेश मोहन गौतम की तैनाती हो गई है। सीएमओ ऑफिस से मशीन संचालन के लिए लाइसेंस भी मिल गया है। अब गर्भवती महिलाओं व पेट की बीमारी से पीड़ितों को इलाज करने में काफी मदद मिलेगी। यह जांच मुफ्त होगी। ओपीडी व भर्ती रोगी डॉक्टर की सलाह पर जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें