फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीमार बेटी का सिर गोद में लेकर बिलखती रही मां, बेड मिला न इलाज

Thu, 14 Aug 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बीमार बेटी को गोद में लेकर बिलखती मां सुनीता। 
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। रामसागर मिश्र हास्पिटल की एमरजेंसी में बुधवार को लापरवाही की एक घटना सामने आई है। यहां पर डेढ़ घंटे तक बेटी को गोद में लेकर इलाज के लिए मां बिलखती रही पर उसे न तो बेड मिला न इलाज। दूसरे अस्पताल के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिल सकी। आखिरकार पिता रिश्तेदार की बाइक पर बेटी कोमल को राम सागर मिश्र अस्पताल के बाहर लखनऊ-दिल्ली हाईवे तक लाए। इसके बाद वह ई रिक्शा में बीमार बेटी को लेकर किसी निजी अस्पताल के लिए चले गए।
विज्ञापन


सीतापुर मछरेहटा मिश्रीपुर की सुनीता बुधवार को लगभग 12 बजे बुखार से पीड़ित बेटी को लेकर बीकेटी के राम सागर मिश्र अस्पताल आईं। सुनीता ने बताया कि यहां आकर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कोमल में खून की कमी होना बताया। डाॅक्टर ने कहा कि राम सागर मिश्र अस्पताल में खून नहीं मिल सकता है। इसके बाद कोमल को रेफर कर दिया गया। बुखार से पीड़ित बेटी को लेकर सुनीता इमरजेंसी के बाहर पोर्च में बेटी का सिर गोद में लेकर बैठ गई। इसके बाद उसके पति बेटी को रिश्तेदार के वाहन से उसे किसी निजी अस्पताल ले गए।

सीएमएस बोले, लापरवाही की होगी जांच

राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा से जब इस घटना पर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जबतक उनको जानकारी हुई, परिजन बेटी को लेकर जा चुके थे। इस लापरवाही की जांच होगी और अगर कोई दोषी है तो उस पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें