फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में पारा 42 डिग्री के पास, पांच दिन तक राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
लखनऊ में रविवार को गर्मी से परेशान लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी में रविवार को तीखी धूप, तपिश और गर्म हवाओं के असर से लू के हालात रहे। दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन में दर्ज सर्वाधिक तापमान है। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।




मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रविवार दिन चढ़ने के साथ ही धूप असहनीय होने लगी। दोपहर में लू के थपेड़ों की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग अनावश्यक बाहर निकलने से कतराते दिखे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और अब सामान्य के ऊपर पहुंच गया है। रूखी पछुआ हवाओं से लू जैसी स्थिति बन चुकी है। गई अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा ही रहेगा। झुलसा देने वाली धूप और लू की स्थिति बनी रहेगी। निकट भविष्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में रविवार को गर्मी से परेशान लोग। - फोटो : संवाद

लखनऊ में रविवार को गर्मी से परेशान लोग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें