फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली, देहरादून का सफर आसान : शासन की अनुमति के बाद परिवहन निगम के एमडी ने दिए आदेश

Wed, 07 Jul 2021 06:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि बुधवार से दिल्ली, देहरादून, काठगोदाम, हल्द्वानी उत्तराखंड के शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखनऊ सहित सभी जनपदों से बुधवार शाम से अंतर्राज्यीय साधारण एवं एसी बस सेवाएं चलने लगी है। इससे दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल से बस सफर करना आसान हो गया है। बुधवार को शासन की अनुमित के बाद यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंधक धीरज साहू ने प्रदेश भर के मंडलायुक्त, डीएम, एसपी व क्षेत्रीय प्रबंधकों को तत्काल बसों का शुभारंभ करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि बुधवार से दिल्ली, देहरादून, काठगोदाम, हल्द्वानी उत्तराखंड के शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


साधारण एवं एसी सेवा की बसों का शुभारंभ होने से लोगों का अब एक राज्य से दूसरे राज्य तक आवागमन सुगम हो जाएगा। दरअसल, कोविड 19 की दूसरी लहर में बीते सात मई से अंतर्राज्यीय बस सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया था। तीन महीने बाद शासन ने यूपी से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच बस संचालन की अनुमति दे दी। जिसमें पंजाबए हरियाणा और राजस्थान के बीच बस सेवाओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा। ऐसे में यात्रियों को यूपी के किसी भी बस अड्डे से दिल्ली और उत्तराखंड जाना आसान हो जाएगा। लखनऊ के आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे से दिल्ली एवं देहरादून सहित अन्य महानगरों को जाने वाली एसी बसों में सीट की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें