फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के 55 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
राजधानी के 55 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुई होमगार्ड भर्ती की परीक्षा
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शनिवार से होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आगाज हुआ तो सवालों ने अभ्यर्थियों के दिमाग की असली परीक्षा ली। जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत शहर के 55 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुई इस परीक्षा में ‘डर्टी बम’ से लेकर यूपी पुलिस की पीएसी तक, कई समसामयिक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में विविध विषयों का संतुलित मिश्रण था। अयोध्या के राहुल यादव के अनुसार, एक सवाल में यूपी पुलिस के संदर्भ में पीएसी का पूर्ण रूप पूछा गया। विकल्प में प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी, पुलिस एक्शन कमेटी, पुलिस आर्म्ड कंट्रोल और प्रोविंशियल आर्मी कोर के विकल्प दिए गए थे। इसी तरह परमाणु आतंकवाद के संदर्भ में डर्टी बम किससे संबंधित है। विकल्प में परमाणु मिसाइल, साइबर हथियार, पारंपरिक बम और विस्फोटक व रेडियोधर्मी सामग्री युक्त बम दिया गया था।

बस्ती के नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 100 प्रश्नों में इतिहास, सामान्य अध्ययन, संविधान, सरकारी योजनाएं, जीडीपी, मानवाधिकार और स्थानीय संस्कृति जैसे विषय शामिल थे। तैयारी के अनुरूप पेपर संतुलित और हल करने योग्य रहा।
विज्ञापन

गर्मी में अभिभावकों की परीक्षा, सुविधाओं का अभाव

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों को गर्मी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं थी तो कहीं बैठने की सुविधा का अभाव दिखा, जिससे लोग परेशान नजर आए।

ऑटो चालकों पर मनमानी का आरोप
कुछ अभ्यर्थियों ने ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया। हजरतगंज से चारबाग का सामान्य किराया 15 रुपये होने के बावजूद 30 से 35 रुपये तक वसूले गए। 1090 चौराहे से चारबाग के लिए 25 रुपये की जगह 50 से 60 रुपये तक लिए जाने की शिकायत सामने आई।

कड़ी निगरानी में परीक्षा, 33,338 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल

25 से 27 अप्रैल तक होने वाली इस परीक्षा के लिए 55 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम विशाख जी के अनुसार, प्रति पाली 22,272 परीक्षार्थी आवंटित थे। प्रथम पाली में 16,543 (74.28%) और द्वितीय पाली में 16,795 (75.25%) अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। डीएम विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई, जबकि सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल जैमर भी लगाए गए। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Next
AU ऐप में पढ़ें