फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: आठ साल में सबसे ज्यादा बरसा पानी... आज से मानसून की सक्रियता में आएगी कमी

Fri, 15 Aug 2025 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में बीते आठ वर्षों में इस बार सर्वाधिक बारिश हुई। इससे पहले अगस्त 2017 में लखनऊ में 161.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई जबरदस्त बारिश के बाद कई इलाकों में हुआ जलभराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बुधवार की देर रात जोरदार बारिश हुई। रात से बृहस्पतिवार सुबह तक यह 120 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते आठ वर्ष के दौरान अगस्त में एक दिन में दर्ज ये सर्वाधिक बारिश है।

विज्ञापन


इससे पहले राजधानी में वर्ष 2017 के अगस्त में एक दिन में 161.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ये रिकॉर्ड भी टूटा नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से तीन-चार दिनों के लिए मानसूनी बारिश की सक्रियता में कमी आने के संकेत हैं।

मलिहाबाद में सीएचसी की मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। - फोटो : amar ujala
बुधवार को देर शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने दफ्तर और काम से लौट रहे लोगों की परीक्षा ली। बारिश की शुरूआत में से पहले तो लोग जगह-जगह रुक कर इंतजार करते रहे। बाद में बादलों के तेवर देख समझ में आ गया कि अब ये बारिश जल्दी रुकने वाली नहीं। जोरदार बारिश की वजह से रात को न्यूनतम तापमान का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

फैजुल्लागंज में गोमती के पानी से लबालब सड़कें। - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 15 अगस्त से तीन चार दिनों के लिए मानसूनी बारिश की सक्रियता में कमी आने के संकेत हैं।

- फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें