फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर राधा-कान्हा: आव्या-विवाना सहित चुनीं गईं ये पांच बेस्ट जोड़ियां; राधा और कान्हा में इन्होंने बाजी मारी

Thu, 14 Aug 2025 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Ghar-Ghar Radha-Kanha: अमर उजाला द्वारा जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित हुए घर-घर कान्हा राधा कार्यक्रम में विजेताओं की घोषणा हो गई है।
विज्ञापन
घर-घर राधा-कान्हा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी,...राधे-राधे...हरे रामा, कृष्णा..., गीतों पर थिरकते नन्हे-मुन्ने राधा-कान्हा ने सभी का मन मोह लिया। राधाकृष्ण की मनमोहक जोड़ियों ने जब नृत्य प्रस्तुत किए तो ऐसा लगा जैसे अवध ब्रज बन गया है। अवसर था अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में घर-घर राधा-कान्हा उत्सव के आयोजन का। किसी के हाथों में खूबसूरत बांसुरी तो किसी सिर पर मोर पंख वाली पगड़ी थी। कोई मटकी से माखन खाने में जुटा था। कहीं कान्हा रूठी हुई राधा को मना रहे थे तो कहीं राधा कान्हा को ढूंढ रही थीं। कुछ इस अंदाज में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सजा घर-घर राधा-कान्हा उत्सव का मंच। मनमोहक शृंगार में अपनी माओं की उंगलियां थामे नन्हे-मुन्ने राधा और कृष्ण को देखकर लग रहता था जैसे अवध में गोकुल, बरसाना और पूरा ब्रज अवध में उतर आया हो।

विज्ञापन


मनमोहक नृत्य से जीता सभी का दिल
कार्यक्रम में राधा के रूप में सजीं बच्चियों ने जब मंच पर श्याम बंसी बजाते हो...राधा कैसे ना जले जैसे गीतों पर नृत्य किए तो हर कोई देखता रह गया। कथक नृत्य के जरिये राधा-कृष्ण के प्रेम का वर्णन कर सभी का दिल जीत लिया।

पुरस्कार पाकर खिल उठे मासूम चेहरे
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डायरेक्टर (ऑपरेशन) प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही, मेट्रो कार्ड भी दिया। पुरस्कार पाकर मासूम चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्राम में स्टोरी मैन जितेश श्रीवास्तव ने अपनी कहानी के जरिये बच्चों को सभी व्यक्ति का चुनाव करना सिखाया। मनीष पंडित ने एंकर की भूमिका निभाते हुए खूबसूरत गीत प्रस्तुत किए। निर्णायक की भूमिका में डॉ. निर्मल जोशी (बाल रोग विशेषज्ञ), ज्योति किरण सिन्हा (फैशन डिजाइनर) करुणा पांडेय (बाल साहित्यकार) मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राधा-कान्हा की श्रेष्ठ पांच जोड़ियां

Ghar Ghar Radha Kanha - फोटो : amar ujala
आव्या-विवाना, सात्विक-कृपा, अर्चिता- शिवन्या, गार्गी द्विवेदी-चित्रांश और आरव-महर।

कान्हा के रूप में इन्होंने जीता जजों का दिल
शिवन्या, आद्यांश, सताक्षी, विवान, आरव और हेतिका।

राधा के रूप में मारी बाजी
देविशा, अरविका, अर्चिता, महर, गार्गी, वैष्णवी और आव्या श्रेष्ठ राधा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें