फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल था छाती के दाईं ओर, डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर बदला वाल्व

विज्ञापन
सर्जरी करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। दिल अपनी सामान्य जगह के बजाय छाती के दाईं ओर हो और शरीर के बाकी आंतरिक अंग सामान्य स्थिति में हों तो हृदय की सर्जरी डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने ऐसी ही दुर्लभ शारीरिक स्थिति वाले मरीज का सफल माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट किया है। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती निवासी विनोद कुमार (39) के दिल के वाल्व में खराबी आ गई थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इलाज के लिए वह लोहिया संस्थान पहुंचे थे। यहां जांच कराने पर दिल के दाईं ओर होने की बात पता चली। यह स्थिति डेक्स्ट्रोकार्डिया कहलाती है। साइटस सोलिटस नामक दुर्लभ बीमारी के कारण उनका वाल्व खराब हो गया था।
संस्थान के कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी विभाग में प्रो. डॉ. डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने यह ऑपरेशन किया। ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क हुआ। सर्जरी में डॉक्टर तिरना मंडल, विवेक कुंवर, शरण्या रे, जूही श्रीवास्तव, शौर्य भटनागर के अलावा एनेस्थीसिया, नर्सिंग और परफ्यूजन टीम ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें