फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा: बोले- गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा

Tue, 10 Nov 2026 10:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला, गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी का मिनी कुंभ कहलाने वाला यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंन्सिंग के जरिये मेरठ, बरेली, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद के मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों को उन्होंने समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मुख्य स्नान पर्व 24 नवंबर को होगा।

मुख्यमंत्री ने घाटों पर पर्याप्त जल उपलब्धता, स्वच्छता कर्मियों की तैनाती, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा। सीएचसी स्तर के अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस और अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात होंगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी, वॉच टावर, अग्निशमन, कंट्रोल रूम, पार्किंग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी। पुलिसकर्मियों को रील बनाने से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने फायर टेंडर और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने और अवांछनीय तत्वों व वन्यजीवों के प्रति सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के लिए कहा।

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
मुख्यमंत्री ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अवसर देने के निर्देश दिए। मेले में श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला, रामलीला, शिव से जुड़े आध्यात्मिक कार्यक्रम, लेजर और ड्रोन शो आयोजित होंगे। बच्चों की प्रतियोगिताएं कराने, विजेताओं को सम्मानित करने और नशे के खिलाफ अभियान चलाने को भी कहा। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें