फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीजर बंद करना भूला परिवार, लगी आग

Mon, 23 Dec 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार स्थित सुलभ आवास की चौथी मंजिल के फ्लैट के बाथरूम में लगी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रविवार सुबह सुलभ आवास निवासी विपिन सिंह के फ्लैट के बाथरूम में लगे गीजर में आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

एफएअसो सुशील यादव के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे घटना की जानकारी हुई थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आग चौथे तल पर विपिन सिंह के फ्लैट के बाथरूम में लगे गीजर से लगी थी। विपिन व उनका परिवार गीजर बंद करना भूल गया था। परिवार मकान बंद कर कुछ काम से बाहर चला गया था। लोगों ने फ्लैट से धुआं उठते देखा। लोग फ्लैट में दाखिल हुए और दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली। एफएसओ ने बताया कि आग से बाथरूम में रखा सामान जल गया। घटना गीजर में शॉर्ट सर्किट से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें