फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में किसान पथ पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डूडा कॉलोनी निवासी आशीष कुमार गौतम (34) की मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

आशीष कुमार बिजली मिस्त्री थे। उनके पिता गोसाईंगंज के अमेठी बसरहिया गांव निवासी नन्हेलाल ने बताया कि शनिवार रात बेटा काम करके बाइक से कॉलोनी जा रहा था। मौइद्दीपुर गांव स्थित किसान पथ के पास हादसे का शिकार हो गए। रातभर वह सड़क किनारे पड़े रहे। रविवार सुबह लोगों ने उनको देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस उनको एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से शिनाख्त की। परिवार में पत्नी पिंकी दो बेटे अंश व अयांश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें