फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीतों से महकी संध्या, गूंजी रागों की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह शास्त्रीय संगीत की सुमधुर लहरियों से गूंज उठा। विवि एवं एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सजी संध्या गीतों से महक उठी। संस्थान की 100 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को संगीत से जीवंत किया गया। सभागार में रागों की मिठास गूंज उठी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि व कुलसचिव प्रो. मांडवी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष का आयोजन हमारी समृद्ध सांगीतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सेतु हैं। इसके बाद पूर्व छात्र अक्षत अवस्थी की शास्त्रीय प्रस्तुति हुई। हारमोनियम पर दिनकर द्विवेदी, तबले पर मोहित दुबे और तानपुरे पर अभिषेक कुमार ने उंगलियों के जादू से गायकी में चार चांद लगाए। एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा भारद्वाज ने वातावरण को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ओज से भर दिया। अवसर पर प्रो. सृष्टि माथु, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. रुचि खरे, एसोसिएशन के सचिव गिरीश चंद्र बहुगुणा, सहसचिव डॉ. मीरा दीक्षित, संयोजक हेमचंद्र पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें