लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की बंद चल रही लेन मंगलवार दोपहर से खोली जाएगी। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एनएचएआई द्वारा कराई जा चुकी है। बारिश के चलते तारकोल की लेयर चढ़ाने में देरी की वजह से इसे मंगलवार को खोला जा रहा है, जबकि पहले इसे 25 सितंबर को खोलना था।