फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली विभाग ने बिना जरूरत खोदी थी सड़क, अब लेगगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में बिजली केबल डालने के लिए फुटपाथ होते हुए भी बिजली विभाग ने मनमाने तरीके से एक करोड़ की सड़क खोद डाली थी। अमर उजाला ने सोमवार को प्रकाशित अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए। जांच में सामने आया कि केबल डालने के लिए सिर्फ फुटपाथ की खोदाई की ही अनुमति है। डामर रोड विशेष जरूरत पर ही खोदी जा सकती है।
विज्ञापन

अलीगंज में गोयल चौराहा से संगम चौराहा होते हुए एलडीए स्टेडियम की ओर जहां खोदाई हुई वहां करीब दस मीटर चौड़ा फुटपाथ है। इसके बावजूद रोड खोद दी गई। इसके साथ ही रोड कटिंग में जरूरी नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। बिना पैसा जमा किए ही खोदाई कर दी गई। खोदाई के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई। इस मनमानी पर नगर निगर बिजली विभाग पर जुर्माना लगाएगा। इसके लिए बिजली विभाग को नोटिस भी जारी किया जाएगा।

सड़क बर्बाद करने वालों पर हो कार्रवाई
क्षेत्रीय भाजपा पार्षद मान सिंह यादव ने कहा कि कहा कि अतिक्रमणकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए फुटपाथ की बजाय सड़क को खोदकर बर्बाद कर दिया गया। करीब एक साल पहले ही एक करोड़ की लागत से सड़क बनी थी। अब खोदे जाने के बाद पैचवर्क में सड़क सही से नहीं बन पाएगी और बारिश में पूरी सड़क बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



कोट
अनुमति फुटपाथ और रोड दोनों को मिलाकर दी गई थी लेकिन सिर्फ रोड को ही खोदा गया है। खोदाई में शर्तों के उल्लंघन के लिए बिजली विभाग पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नीतू वर्मा, इंजीनियर नगर निगम जोन तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें