आदिलनागर स्थित समर्पण वृद्धाश्रम में बुजुर्गाें का सम्मान करतीं रश्मि मिश्रा। स्वयं
लखनऊ। आदिलनगर में स्थित समर्पण वृद्धाश्रम में 75 वर्षीय निर्मला शर्मा और चंपा मिश्रा ने जब भजन प्रबल प्रेम के पाले पड़कर प्रभु को नियम बदलते देखा... सुनाया तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। मौका था रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम चैरिटी विद एंटरटेनमेंट का जिसमें शहर के कलाकारों व समाजसेवियों ने वृद्धजनों के साथ दिन बिताकर उन्हें खुशियां देने की कोशिश की।
गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में रश्मि मिश्रा की अगुवाई में पहुंचे कलाकारों ने गीत सुनाए। राजेंद्र सिंह पवार ने नृत्य की प्रस्तुति दी तो वहीं गायक राहुल पांडेय व बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ मिश्रा आदि ने गीतों के जरिये सभी वृद्धों का मनोरंजन किया। बुजुर्गों के साथ एक रोचक फिल्मी क्विज का आयोजन किया गया।सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार भी दिए गए। आरआरआर एंटरटेनमेंट की ओर से सभी वृद्धजनों व कर्मचारियों को शॉल भेंट की गईं।