अयोध्या में गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में फिर दो बाहुबलियों के बीच सियासी वर्चस्व की जंग चल रही है। दोनों एक-एक बार विधायक रह चुके हैं। बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दल मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की जुगत में हैं।
भाजपा से आरती तिवारी, सपा से अभय सिंह, कांग्रेस से शारदा जायसवाल, बसपा से राम सागर वर्मा, आप से आलोक द्विवेदी सहित कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह सीट 2012 के चुनाव में वजूद में आई। पहले चुनाव में सपा के अभय सिंह ने बसपा से उतरे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को शिकस्त दी थी। दोनों की पहचान बाहुबली के रूप में है।
2017 का चुनाव परिणाम
इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू,भाजपा 89,586
अभय सिंह, सपा 77,966
धर्मराज निषाद, बसपा 46,528