फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गेस्ट हाउस के कमरे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार के देवापुर बरौली गोपालगंज निवासी आशीष कुमार सिंह (35) का शव बृहस्पतिवार को वजीरगंज के मौलवीगंज स्थित अल नजीब गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। पुलिस का दावा है कि मौत बीमारी के चलते हुई है।
विज्ञापन

चचेरे भाई अजय ने बताया कि आशीष ओमान में स्टोरकीपर का काम करते थे। कुछ महीने पहले वह लौटे थे और दोबारा विदेश जाने के लिए वीजा, मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 19 अगस्त को लखनऊ आए थे। बुधवार को तबीयत खराब होने पर उन्होंने होटल के स्टाफ को बताया। फिर डॉक्टर को दिखाकर दवा भी खाई।

बृहस्पतिवार देर शाम तक जब आशीष कमरे से नहीं निकले तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर खिड़की की झिरी से झांककर देखा तो बेड पर आशीष का शव पड़ा दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कमरे से ओआरएस का घोल, दवा और चार बोतल शराब मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने आशीष के फोन से ही परिजनों को खबर दी। लखनऊ पहुंचे अजय ने बताया कि आखिरी बार जब उनकी अजय से फोन पर बात हुई थी, तब वह परेशान लग रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा सुरक्षित रखा है। आशीष के परिवार में पिता किसान विजय कुमार सिंह और मां गीता देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें