गोसाईंगंज में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छात्रा के परिवारीजनों को बुलवाया। उन्होंने कपड़ों से छात्रा की पहचान की। बकौल इंस्पेक्टर, छात्रा की गर्दन में उसका लाल रंग का रिबन लिपटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे ने पहले उसके माथे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया, फिर रिबन से गला कसकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या की खबर सुनकर लोग जमा हो गए। उन्होंने दरिंदगी के बाद हत्या की बात कही। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा ने लाल रंग की फ्रॉक पहनी थी। उसके शरीर के कपड़े सुरक्षित थे। पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। दरिंदगी की आशंका से लिए नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।