फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीतापुर की युवती का था इंदिरा नहर में मिला शव

विज्ञापन
मृतक फरजाना।
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में मंगलवार को इंदिरा नहर में मिला युवती का शव सीतापुर के लहरपुर निवासी फरजाना (20) का था। युवती 17 अप्रैल से लापता थी। गुमशुदगी सीतापुर के लहरपुर थाने में दर्ज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए युवती के शव की फोटो बुधवार को सीतापुर के लहरपुर पुलिस को मिली। पुलिस ने फरजाना के परिजनों को शव की फोटो दिखाई। परिजन लखनऊ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और यहां शिनाख्त की। फरजाना के भाई मुशीर अहमद ने बताया कि 17 अप्रैल को घरवाले गेहूं काटने के लिए खेत गए थे। घर में बहन अकेली थीं।
शाम को जब सभी लौटे तो बहन घर में नहीं दिखी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पिता ने बहन की गुमशुदगी लहरपुर थाने में दर्ज कराई थी। एक युवक से जानकारी हुई कि शारदा सहायक नहर में युवती का शव उतराता दिखा था। परिजनों को फरजाना की चप्पल और दुपट्टा वहां पड़ा मिला।
विज्ञापन


भाई के मुताबिक, बहन का घर के पास के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। तीन माह पहले बहन घर से चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के एक हफ्ते बाद वापस आ गई थी। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें