लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद डिजीशक्ति योजना के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए की 500 छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने छात्राओं को तकनीक के जरिये राष्ट्र विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या प्रो. रश्मि बिश्नोई की मौजूदगी में कॉलेज के 24 विभागों के 400 पदाधिकारियों और छात्राओं को परिषदीय पुरस्कारों से नवाजा गया। डॉ. श्वेता भारद्वाज, डॉ. अरविंद, प्रो. शिवानी श्रीवास्तव, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव आदि थे।