फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देवर-भाभी के शव चार घंटे तक हैदरगंज तिराहे पर रख प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हैदरगंज तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस के ​खिलाफ नारेबाजी करते परिजन व विलाप करतीं म
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज स्थित छत्ते वाले पुल के पास बुधवार रात सड़क हादसे में देवर-भारी की मौत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों ने हैदरगंज तिराहे पर शव रखकर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बाजारखाला के जोशी टोला निवासी गगन जोशी (25) और उनकी भाभी रेखा (32) की बुधवार रात डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उनके शव घर पहुंचे। हंगामे व प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस पहले से तैनात थी। परिजन दोनों के शव लेकर घर से हैदरगंज तिराहे की तरफ बढ़ने लगे। उन्हें रोकने के प्रयास में परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। खींचतान में एक शव का कफन भी अस्त-व्यस्त हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने कंधा देने वाले परिजन का गला दबा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। परिजनों ने गगन व रेखा का शव हैदरगंज तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस ने हादसे के बाद डंपर चालक को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में पैसे लेकर छोड़ दिया।
प्रदर्शन की वजह से तिराहे पर लंबा जाम लग गया। बवाल बढ़ता देख एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रीय पार्षद संतोष राय ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी एमपी सिंह और एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने परिजनों को उनकी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया और ज्ञापन लेकर छह बजे प्रदर्शन खत्म कराया। इस दौरान करीब चार घंटे लोग भयंकर जाम से जूझते रहे। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी डंपर चालक काकोरी निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हैदरगंज तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते परिजन व विलाप करतीं म

Next
AU ऐप में पढ़ें