डांडिया उत्सव में दिखा नृत्य व भक्ति गीतों का संगम
लखनऊ। भागीरथी एन्क्लेव में बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा के समापन पर डांडिया उत्सव हुआ। पंडाल में सांस्कृतिक नृत्य और भक्ति गीतों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इससे पहले मां की पूजा-अर्चना की गई। आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।