फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हास्य नाटक कंजूस को देख दर्शक हुए लोट-पोट

विज्ञापन
कंजूस नाटक का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में शनिवार को हास्य नाटक कंजूस ने दर्शकों को हंसी के सागर में डुबो दिया। फ्रांसीसी नाटककार मौलियर की कृति पर आधारित नाटक में भारतीय परिवेश का अद्भुत समावेश देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित नौशाद संगीत डेवलेपमेंट सोसाइटी की ओर से नाट्य मंचन की शुरुआत मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति मनीष कुमार व विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. अब्बास मेंहदी ने दीप प्रज्जवलन कर की। वरिष्ठ रंगकर्मी आत्मजीत सिंह, अचला बोस, मृदुला भारद्वाज, नवाब मसूद अबदुल्लाह, फरजाना मेंहदी को नौशाद संगीत सम्मान से सम्मानित किया गया।
नाटक की कहानी मिर्जा सखावत बेग के कंजूसी और शक्की स्वभाव के इर्द-गिर्द घूमती है। मुख्य पात्रों में सौरभ सिंह (नासिर), मुस्कान सोनी (अज़रा), मोहित यादव (फर्रूख), और अशोक लाल (मिर्जा) ने बेहतरीन अभिनय किया। निर्देशन अतहर नबी और चंद्राणी मुखर्जी व मंच संचालन प्रभात कुमार बोस ने किया। इस दौरान शरवीना फातिमा, सभ्यता भारती, बानी मुखर्जी समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें