फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अफसानों से याद किए गए सआदत हसन मंटो, फातो ने दिया मोहब्बत का संदेश

विज्ञापन
फातो नाटक का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। उर्दू लेखक एवं कहानीकार सआदत हसन मंटो को उनके अफसानों के जरिए शनिवार को याद किया गया। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने मंटो की पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान मंटो की कहानी पर आधारित नाटक फातो का मंचन किया गया।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में मंचित नाटक फातो से संदेश दिया गया कि मोहब्बत पर किसी का वश नहीं चलता। कहानी में फातो, मियां साहब के घर में काम करने वाली मुलाजिमा है, जो अपने मोहल्ले में काफी बदनाम भी है। मियां साहब बीमार होते हैं तो देखभाल के दौरान वह फातो पर फिदा हो जाते हैं।
नाटक का निर्देशन और फातो का किरदार सीमा मोदी और मियां साहब का किरदार नवनीत मिश्रा ने निभाया। नाटक में संगीत विनायक तिवारी, लाइट शैलेंद्र विश्वकर्मा, मेकअप व कॉस्टयूम रेणु यादव का रहा। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज उर्दू अकादमी के सचिव शौकत अली, रंगकर्मी पुनीत अस्थाना, आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका नीरु शर्मा, डॉ. अंकिता दुबे ने किया। इस मौके पर कपिल तिलहरी, अभिषेक सिंह, सौम्या अदित्री, अर्चना राज ने मंटो की कहानियों का पाठ किया।
विज्ञापन

एसएन लाल, डा. श्वेता श्रीवास्तव अजल, नवल शुक्ला और डा. गुलशन मसर्रत ने मंटो की अन्य कहानियों पर चर्चा कर मंटो की जिंदगी से दर्शकों को रुबरू कराया। मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त डा. अखिलेश मिश्रा ने अकादमी के उर्दू कंप्यूटर सेंटर के करीब 30 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। संचालन नवल शुक्ला ने किया। इस मौके पर कंप्यूटर इंचार्ज शाईंदा किदवई मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें