फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एससीआर के सभी जिलों की संवरेगी सूरत

विज्ञापन
बैठक के दौरान प्रजेंटेशन देखतीं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब।
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के लिए रीजनल प्लान की पहली सर्वे रिपोर्ट का बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने प्रजेंटेशन देखा। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया कि लखनऊ अधिक विकसित है, इसलिए इसके आसपास के जिलों में भी समानांतर विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने डॉ. रोशन जैकब को बताया कि यूपीएससीआर के लिए जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार करने के लिए कंसल्टेंट के रूप में एईकॉम इंडिया, एजीस इंडिया के कंसोर्टियम का चयन किया गया है। लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली के लिए कंसल्टेंट कंपनी एक वर्ष में रीजनल प्लान तैयार करेगी। फिर पांच साल में रीजनल प्लान के मुताबिक परियोजनाओं को तय करते हुए उनकी डीपीआर बनाई जाएगी।

एससीआर का क्षेत्रफल करीब 26 हजार वर्गकिमी है। इसमें शामिल जनपदों के बीच हाई स्पीड रेल व रोड कनेक्टिविटी का प्रावधान किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया कि जनपदों की जनसंख्या और बसावट के स्वरूप का अध्ययन किया गया है। इसी के आधार पर अवस्थापना व विकास परियोजनाओं का खाका खींचा जा रहा है। प्रजेंटेशन के दौरान मुख्य नगर नियोजक केके गौतम व वित्त नियंत्रक दीपक सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता व कंसल्टेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन




पर्यटन व कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं

एससीआर में शामिल सभी छह में हर वर्ष करीब 1.8 करोड़ पर्यटक आते हैं। लखनऊ में सर्वाधिक 46, बाराबंकी में 31, उन्नाव में 14, सीतापुर में सात और हरदोई व रायबरेली में इसका प्रतिशत एक-एक है। इसी तरह कृषि क्षेत्र का भी अध्ययन किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की तुलना में यहां बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सर्वे को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रत्येक जनपद में एक-एक कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए। इससे डाटा जुटाने में आसानी हो और काम को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें