फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थार चालक मर्चेंट नेवी छात्र गिरफ्तार, नहीं मिला डीएल

Mon, 22 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट के बनिया चौराहे के पास शनिवार रात थार और ई ऑटो की टक्कर में हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक मर्चेंट नेवी छात्र अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर का कहना है कि आरोपी बिना डीएल के गाड़ी चला रहा था। अब केस में धारा बढ़ाई जाएगी। वहीं हादसे में घायल छह लोगों की हालत अभी भी गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से मिली थार गाड़ी के नंबर की मदद से उसके मालिक की जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि गाड़ी रायबरेली निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी धर्मेंद्र के नाम है। पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी उनके बेटे बीबीडी छात्र देवांश के पास है। पुलिस ने जब देवांश से बातचीत की तो उसने बताया कि गाड़ी उसका दोस्त अक्षय प्रताप सिंह मांगकर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को अक्षय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हादसे के वक्त वह गाड़ी चल रहा था और गाड़ी में अकेला था।
इनकी हुई थी मौत, यह हुए थे घायल
हादसे में निगोहां के कुर्मीखेड़ा गांव निवासी मोहित (25) और निगोहां साबुल गांव निवासी उमेश (23) की मौत हो गई थी। वहीं निगोहां करनपुर गांव निवासी अंश यादव, विशुनपुर निवासी प्रमोद, सलेमनपुर निवासी अनुज, करनपुर निवासी सुमित, निगोहां निवासी भूपेंद्र और करनपुर गांव निवासी आरूष यादव घायल हो गए थे।
विज्ञापन

शव पहुंचते ही दोनों के घर में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर मोहित और उमेश के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। उमेश साहू के परिवार में पत्नी कीर्ति साहू, बेटा स्वास्तिक और बेटी गौरी, मां श्यामावती और भाई अनुज साहू हैं। उमेश ने पांच महीने पहले ही ई ऑटो लोन पर लिया था। शनिवार शाम वह ऑटो घर पर चार्जिंग लगाकर दर्शन करने की बात कहकर निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। उमेश का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। वहीं कुर्मिनखेड़ा निवासी मोहित राजपूत मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी संध्या राजपूत, मां शिवदेवी, पिता राम सनेही और एक बहन जानकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें