भाजपा के राज्य सभा सांसद संजय सेठ के निजी सहायक अनूप पांडेय ने मंगलवार गौतम पल्ली थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने सपा प्रवक्ता आईपी सिंह, महेंद्र कुरिया, रामदत्त तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी पर सोशल मीडिया पर सांसद और उनके परिवार की छवि खराब करने की साजिश का आरोप है। भाजपा सांसद संजय सेठ के पुत्र पर मृत थाई युवती पियाथेडा को लखनऊ बुलाने का आरोप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन तीनों लोगों ने लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
थाईलैंड की युवती पियाथिडा के कोरोना संक्रमण से तीन मई को मौत हो गई। उसके शव का अंतिम संस्कार भी पांच मई को पुलिस ने सलमान नाम के युवक की मौजूदगी में करवाया। सलमान को एंबेसी ने पियाथिडा के परिवारीवारिजनों की सहमति से स्थानीय संरक्षक घोषित किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए संदेश में भाजपा सांसद संजय सेठ के बेटे पर उसे बुलाने का आरोप लगा। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर के साथ भाजपा सांसद के बेटे पर गंभीर आरोप लगाया। उनके ट्वीट को रामदत्त तिवारी ने रीट्वीट कर दिया। देखते देखते यह संदेश कई लोगों ने रीट्वीट किया।
भाजपा सांसद के निजी सहायक अनूप कुमार पांडे के मुताबिक तस्वीर के साथ यह संदेश कई बार प्रसारित कराया गया जो पोस्ट किया गया था। वह पूरी तरह से बेतुका और फर्जी था। निजी सहायक ने भाजपा सांसद की तरफ से पुलिस से मांग की है कि इस मैसेज के स्रोत और उत्पत्ति के बारे में गंभीरता से जांच जरूरी है। निजी सहायक के मुताबिक इसी तरह का एक बेतुका वह फर्जी पोस्ट महेंद्र कुड़िया नाम के व्यक्ति ने किया उनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। भाजपा सांसद के निजी सहायक अनूप कुमार पांडे का आरोप है कि व्हाट्सएप ग्रुप में एक विस्तृत संदेश भी पोस्ट किया गया जो कई अन्य ग्रुपों में कई बार अग्रेषित किया गया जिसके सारी सामग्री फर्जी है और सांसद के परिवार की प्रतिष्ठा के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने इस मामले की जांच साइबर सेल और आईटी सेल से कराने की की है।
थाईलैंड की युवती से जुड़े सभी लोगों की सख्ती से हो जांच
संसद के निजी सहायक ने पुलिस से मांग की है कि मृतक थाईलैंड की युवती के पासपोर्ट मोबाइल के बारे में गंभीरता से जांच की जाए। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल बंगाली जाए। लखनऊ में रुकने का पूरा ब्यौर जुटाए। भारत में किन-किन स्थानों पर रुकी इसकी भी जांच कराई जाए । अस्पताल में उसे किसने भर्ती कराया। उसके सहयोगी सलमान के बारे में पूरी जानकारी पुलिस हासिल करें। निजी सहायक ने आरोप लगाया कि ऐसे कुछ गिरोह सक्रिय है। जो फर्जी और गलत संदेश प्रसारित कर दूसरे की छवि खराब करते हैं और अशांति फैलाते हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाना जरूरी है। इस मामले से जुड़े सभी ऐसे लोग जिन्होंने फर्जी संदेश प्रसारित किया है उनके मोबाइल रिकॉर्ड खंगाला जाना जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली के मुताबिक भाजपा सांसद की निजी सहायक अनु पांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । मामले की जांच की जा रही है।