फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी: शिक्षकों ने कहा, सरकार ने नहीं समझा अनुभव का मोल

विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी का समापन शनिवार को राजधानी के 46 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा देने आए 50 से 52 साल के शिक्षकों ने अनुभव को महत्व न देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार के विभागीय टीईटी के दावे पर भी भरोसा नहीं जताया। वहीं, पंजीकृत 17518 में से 13949 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 3569 अभ्यर्थी अनुपसि्थत रहे।
विज्ञापन

रायबरेली के राजेश कश्यप (52) ने 25 साल की नौकरी के अनुभव को कम आंकने को शिक्षकों का सम्मान नहीं बताया। उन्नाव के बांगर मऊ के दिनेश शुक्ला ने 28 साल के शिक्षण अनुभव को अनदेखा करने पर सरकार से विचार करने को कहा। शिक्षक महेश मिश्रा ने उम्र के इस पड़ाव पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को कठिन बताया।

अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर के पेपर को सरल, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्नों को घुमावदार बताया। गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के सवालों ने अभ्यर्थियों को काफी दिमागी कसरत कराई। पर्यावरण अध्ययन के कुछ प्रश्न सामान्य ज्ञान और घुमावदार पैटर्न पर आधारित थे। गोमती नगर विनय खंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से निकले अजय पंत, राहुल सिंह और अनुज झा ने पेपर लीक होने का डर जताया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से अभ्यर्थियों के समय की बर्बादी होती है।

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें