फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खत्म होगा टीईटी के 9.76 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, दोपहर बाद घोषित होगा रिजल्ट, यहां देखें परिणाम

Fri, 15 Dec 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के परिणाम की प्रतीक्षा पूरी होने जा रही है। परीक्षा में शामिल करीब 9.76 लाख अभ्यर्थी 30 नवंबर से ही इसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय शुक्रवार को दोपहर बाद टीईटी का परिणाम घोषित करेगा। बृहस्पतिवार को अफसर पूरे दिन परिणाम जारी करने में जुटे रहे।

टीईटी का आयोजन 15 अक्तूबर को किया गया था। यह परीक्षा प्रदेशभर में दो चरणों में हुई थी। इसका परिणाम 30 नवंबर को जारी होना था लेकिन उत्तरकुंजी में कुछ प्रश्नों को लेकर मामला हाईकोर्ट में जाने के कारण परीक्षा घोषित करने में 16 दिन विलंब हुआ।

अभ्यर्थियों ने उत्तरकुंजी में 12 प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति की थी लेकिन संशोधित उत्तरकुंजी में दो उत्तर गलत माने गए और फिर से आपत्ति की। इसके बाद प्राधिकारी कार्यालय ने दो और उत्तरों को संशोधित किया लेकिन अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
विज्ञापन


इसकी वजह से परिणाम तय समय पर जारी नहीं हो सका। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह का कहना है कि परिणाम शुक्रवार को घोषित करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


यहां क्लिक करें और देखें रिजल्ट: http://upbasiceduboard.gov.in/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें