टीईटी में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में तीन दिन तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यह शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हो गई और 24 जनवरी तक लागू रहेगी। यह व्यवस्था राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग ने की है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में तीन दिन तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यह शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हो गई और 24 जनवरी तक लागू रहेगी। यह व्यवस्था राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग ने की है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्र ने बताया कि टीईटी 23 जनवरी को है। ऐसे में परीक्षार्थी 21 जनवरी की आधी रात से 24 जनवरी की रात 12 बजे तक इन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। बस में सवार होने पर परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर वाली छायाप्रति कंडक्टर को देनी होगी। परिवहन निगम के एमडी राजेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में प्रदेश भर के अफसरों को दिशा-निर्दएश जारी कर दिए हैं। यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
दो दिन निशुल्क मिलेंगी सिटी बसें
22 और 23 जनवरी को टीईटी परीक्षार्थियों के लिए सिटी बसों में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। इससे उनको शहर के अंदर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इसके लिए लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, मथुरा, वृंदावन और आगरा में कुल 1000 सिटी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
बस स्टेशनों पर बनाई जा रही हेल्पडेस्क
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चारबाग व कैसरबाग बस अड्डे, आलमबाग टर्मिनल और अवध बस स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर हेल्पडेस्क बनाई जा रही है। प्रबंध निदेशक पीके बोस ने बताया कि वहां परीक्षार्थियों को बसों से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
ड्राइवरों और कंडक्टरों को मिलेगा भत्ता
टीईटी परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन करने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को भत्ता भी दिया जाएगा। यह करीब तीन सौ रुपये होगा। इसका भुगतान वेतन के साथ किया जाएगा। इस बाबत जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।